साहब..मेरा नाम हल्केराम है, मैं छोटा सा ठेकेदार हूं। मैंने शाहपुर पंचायत में गांव में नाली बनवाई, पुलिया का निर्माण किया, आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत का भी काम मैंने किया, लेकिन पंचायत मेरा पेमेंट नहीं कर रही है। आज मैं पूजा की थाली सजाकर लाया हूं, कलेक्टर साहब आप मेरा पेमेंट करवा दीजिए मैं आपकी आरती उतारूंगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में जिसने भी यह वाक्या सुना वो अचंभित हो गया।

जन सुनवाई में पूजा की थाली लेकर पहुंचा शख्स

दरअसल, एक ठेकेदार हल्केराम चौधरी हाथों में पूजा की थाली लेकर जन सुनवाई में आए थे। पंचायत सचिव पर 6.25 लाख रूपये का भुगतान रोके जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कलेक्टर से भुगतान करवाने की अपील की। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बैठाकर उनकी बात सुनी।

कई बार गुहार की, लेकिन हल नहीं निकला

ठेकेदार ने बताया कि सांची जनपद की शाहपुर पंचायत में उन्होंने कई निर्माण कार्य किए थे, जिसका भुगतान तीन साल से अटका हुआ है। उन्होंने कई बार पंचायत सचिव से भुगतान की गुहार लगाई, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। ठेकेदार का विरोध का यह अनोखा तरीका चर्चा का विषय बन गया। उनकी बात सुनने के बाद कलेक्टर ने एसडीएम मुकेश कुमार सिंह को जांच करवाने निर्देशित किया है।

 

जितना काम हुआ, उतनी पेमेंट हुई- पंचायत सचिव

इस मामले में पंचायत सचिव का कहना है कि जितना कार्य हुआ है, उसके अनुसार भुगतान कर दिया गया है। उनका दावा है कि ठेकेदार की दी गई जानकारी गलत है और कोई राशि बकाया नहीं है। ठेकेदार का कहना है कि उनके पास प्रमाणित दस्तावेज हैं।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version