कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने कमला नेहरू महाविद्यालय के पूर्व खेल अधिकारी एसके शर्मा के घर को निशाना बनाया है। चोरी की यह वारदात सुभाष चौक से कुछ दूरी पर स्थित एमआईजी 53 फेस 2 में हुई है।

चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर में रखे सामान के साथ आंगन में खड़ी कार भी चुरा ले गए। यह दूसरी बार है, जब चोरों ने इसी घर को निशाना बनाया है। पहली बार चोरों ने केवल ताला तोड़ा था, लेकिन कुछ नहीं चुराया था।

ताला टूटा देख पड़ोसियों ने दी सूचना 

आज सुबह जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो फौरन डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचित किया। मकान मालिक एसके शर्मा त्योहार के लिए हैदराबाद गए हुए हैं। सूचना मिलते ही वे कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं। उनके आने के बाद ही चोरी के सामान का सही आकलन हो सकेगा।

 

 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सिविल लाइन थाना के सब इंस्पेक्टर सुमन पोया के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इनकी मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version