सरगुज़ा जिले में कैबिनेट मिनिस्टर बनने के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार मंत्री राजेश अग्रवाल का स्वागत तारा से लेकर अम्बिकापुर तक जगह जगह किया जाना तय था। इसके लिए बैनर पोस्टर भी लगाए गए हैं। इसी बीच अंबिकापुर शहर में मंत्री जी का पोस्टर बैनर हटाने का वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में हटाए जा रहे ये बैनर पोस्टर कहीं दूसरी जगह के नहीं बल्कि अंबिकापुर शहर के नए बने मंत्री राजेश अग्रवाल के शासकीय निवास के सामने डिवाइडर के पोल पर लगाये गए है। जिसे निगम का उड़न दस्ता की टीम निकालते दिख रही है।
अंबिकापुर विधायक को मंत्रिमंडल में जगह
बता दें कि डेढ़ वर्षों से चर्चा चल रही थी कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद साय सरकार में अंबिकापुर विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। इसके बाद अब मंत्री जी के अंबिकापुर प्रथम आगमन पर तैयारी जोर शोर से शुरु हो गई है। इसी बीच आज नगर निगम उडनदस्ता की टीम के द्वारा मंत्री राजेश अग्रवाल का पोस्टर बैनर उखाड़ कर ले जाने के बाद शहर में चर्चा का विषय बन हुआ है।


