कोरबा

स्टेट बार काउंसिल चुनाव अब राजनीतिक रंग ले चुका है। अधिवक्ताओं के बीच यह चुनाव किसी विधानसभा चुनाव से कम नहीं दिख रहा। समर्थकों को साधने और वोट बैंक पर कब्जा जमाने के लिए उम्मीदवारों ने पूरा दमखम झोंक दिया है।

प्रदेश के इस बड़े चुनाव में 23,313 अधिवक्ता मतदाता अपनी भूमिका निभाएंगे। सिर्फ कोरबा जिले से ही 1057 अधिवक्ता मतदान करेंगे। यही वजह है कि कोरबा के 11 उम्मीदवार मैदान में हैं और चुनावी माहौल गरमा गया है।

चुनाव प्रचार में कोई कसर न छोड़ते हुए प्रत्याशी लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। दावे-प्रतिदावे, गुटबाजी और शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी है। अधिवक्ता समाज में यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है।

कोरबा से मैदान में उतरे उम्मीदवारों में प्रमुख नाम हैं – बृजेश शुक्ला,,अशोक तिवारी, रविंद पाराशर, निखिल शर्मा,सुरेश शर्मा,  अब्दुल रहमान, , शिव शंकर भारती और शशिकांत सोनकर। मानसिंह यादव,डीपी माहिलांगे, राजेश कुरे

30 सितंबर को होने वाला मतदान इस बार बार काउंसिल की दिशा और दशा तय करेगा। फिलहाल माहौल यह है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे अधिवक्ताओं का यह महासंग्राम और गरमाता जा रहा है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version