भीषण गर्मी में घंटों सड़क पर ड्यूटी देने वाले ट्रैफिक जवानों को राहत देने के लिए रायपुर पुलिस ने एसी हेलमेट का ट्रायल शुरू किया है। शनिवार को इसका परीक्षण किया गया। यदि यह सफल रहा तो भविष्य में अधिक संख्या में ट्रैफिक जवानों को ऐसे हेलमेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

एडीसीपी ट्रैफिक विवेक शुक्ला ने बताया कि एक कंपनी ने ट्रायल के लिए एसी हेलमेट उपलब्ध कराए हैं। हेलमेट में बैटरी संचालित फैन और एयर-डक्ट सिस्टम लगाया गया है, जो बाहर की हवा को फिल्टर कर सिर और चेहरे तक पहुंचाता है। कुछ मॉडलों में कूलिंग मॉड्यूल भी है, जो हवा का तापमान कम करने में मदद करता है। एक बार चार्ज होने पर यह 6 से 8 घंटे तक काम करता है।

पुलिस के अनुसार, एसी हेलमेट सिर के आसपास का तापमान 8 से 15 डिग्री सेल्सियस तक कम महसूस करा सकता है, जिससे हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और लू का खतरा घटेगा। विभाग का मानना है कि इससे जवानों की कार्यक्षमता और मनोबल में भी बढ़ोतरी होगी।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version