राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार सुबह सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच झगड़े ने विकराल रूप ले लिया। घटना को लेकर शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

शहर में शुक्रवार सुबह सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच झगड़े के बाद एक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। घटना को लेकर शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने प्रदर्शन कर बाजार बंद करवा दिए। इस दौरान धर्म स्थलों पर पत्थर फेंकने के साथ ही कई जगह पर तोड़फोड़ की गई। दो जगहों पर वाहनों में आग लगा दी तो चार अन्य जगहों पर वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए पहले लाठियां भांजी फिर लाठीचार्ज भी करना पड़ा। कलक्टर ने शहर में धारा-144 लागू कर दी है। आरोपी छात्र को हिरासत में लिया, वहीं उसके पिता को गिरफ्तार किया है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version