कोरबा। प्रदेश के सबसे अव्वल प्रेस क्लब माने जाने वाले कोरबा प्रेस क्लब के लिए द्विवर्षीय प्रबंध कार्यकारिणी-2024-26 के लिए हुए प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सबसे अहम सचिव के पद पर अब तक के सर्वाधिक मतों से नागेन्द्र श्रीवास ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।
सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार नागेन्द्र श्रीवास और धीरज दुबे के बीच मुकाबला हुआ। मतगणना से पहले तक दोनों उम्मीदवार के बीच कांटे का टक्कर बताया जा रहा था। लेकिन मतगणना में चौकाने वाला परिणाम आया जिसमें कुल पड़े 168 मत में
नागेन्द्र श्रीवास को 120 मत मिले, जबकि धीरज दुबे को 48 मत मिले। कोरबा प्रेस क्लब के इतिहास में पहली बार है जब किसी भी पद पर 2 उम्मीदवार के बीच टक्कर में ढाई गुना के अंतर से जीत हुई है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें प्रेस क्लब परिवार ने बधाई दी। सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने अपनी जीत के बाद प्रेस क्लब परिवार का आभार जताया।


*वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा बने संरक्षक*

कोरबा प्रेस क्लब के नए संरक्षक
मनोज शर्मा बने। उनके और नौशाद खान के बीच कड़ी टक्कर थी। मनोज शर्मा 7 मतों से विजयी रहे। मनोज शर्मा को 87 एवं नौशाद खान को 80 मत मिले। मनोज शर्मा दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ रह चुके है, पिछले दिनों वे सेवानिर्वित हुए है।

*चौथी बार अध्यक्ष बने राजेन्द्र जायसवाल*
कोरबा प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में राजेन्द्र जायसवाल निर्वाचित हुए। तीन प्रत्याशी के बीच हुए मुकाबले में राजेन्द्र जायसवाल को 84 एवं मनोज ठाकुर को 80 मत मिले,वहीं हरिराम चौरसिया को 3 मत मिले। इस तरह राजेन्द्र जायसवाल 4 मतों से विजयी घोषित किये गए। राजेन्द्र जायसवाल पत्रकार गृह निर्माण समिति के भी अध्यक्ष एवं देशबंधु के ब्यूरो चीफ है


*रामेश्वर ठाकुर को फिर से उपाध्यक्ष का जिम्मा*

उपाध्यक्ष के लिए रामेश्वर ठाकुर (राजू)विजयी घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर 5 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें रामेश्वर ठाकुर को 67, अनूप जायसवाल को 17, पुरूषोत्तम दुबे को 50, शत्रुहन साहू को 2 एवं विजय दुबे को 29 मत मिले।

*ई. जयन कोषाध्यक्ष व रघुनंदन सोनी उप सचिव निर्वाचित*

कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें ई. जयन को 88 एवं रंजन प्रसाद को 78 मत हासिल हुए। इस तरह ई. जयन कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपसचिव के लिए रघुनंदन सोनी 75 मतो के साथ विजयी घोषित किये गए। रमेश वर्मा को 68 एवं तोपचंद बैरागी को 21 मत हासिल हुए।

*शाह, असलम और नीलम बने कार्यकारिणी सदस्य*

क्लब के कार्यकारिणी सदस्य के 3 पद पर क्रमश: राजकुमार शाह 69, शेख असलम 61 एवं नीलम पड़वार ने 51 मत हासिल करके कब्जा कर लिया। इस पद के लिए 9 लोग मैदान में थे। जितेन्द्र हथेल को 23, लक्ष्मण महंत को 38, मधु डिडवानिया को 28, मनोज यादव को 49, नीलम पड़वार को 51, प्रीतम जायसवाल को 30, राजकुमार शाह को 69, शेख असलम को 61, उमेश यादव को 34 मत हासिल हुए।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version