कोरबा जिले के पुरानी बस्ती स्थित जामा मस्जिद में सामाजिक बैठक के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। 22 जून की रात साढ़े 9 बजे बैठक हो रही थी। तभी मशवरा के दौरान किसी बात को लेकर बहस बढ़ी और लोग मारपीट पर उतर आए। इसका CCTV भी सामने आया है।

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। लईक मोहम्मद ने कटघोरा थाने में 5 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत की है। वहीं, लईक ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा पर भी चिंता जताई है।

दूसरे पक्ष में 25 लोग शामिल

लईक मोहम्मद ने कहा कि​​​​​​​ मशवरा हो रहा था। इसी बीच डॉ शेख इश्तियाक की फैमिली जिसमें 25 लोग शामिल है, उन्होंने मिलकर मारा। उनके पेट में मारपीट के निशान भी है।

वहीं, उन्होंने लईक ने ये भी कहा कि डॉ शेख का सगरना नागपुर में है, जो उन्हें उकसाता रहता है। बताया जा रहा है बैठक के दौरान नागपुर की कमेटी से जुड़े लोग भी मौजूद थे।

गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

लईक मोहम्मद के मुताबिक, नागपुर निवासी मास्टर शरीफ और एखतिहार के इशारे पर यह घटना हुई। लईक ने बताया कि उनके भतीजे नागपुर के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करते हैं और परिवार के लोग भी वहां रहते हैं। इस घटना के बाद उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता है।

इनके खिलाफ शिकायत दर्ज

  • मोहम्मद शाहिद
  • मोहम्मद रागिब
  • मोहम्मद राशिद
  • अब्दुल्ला और शेख सरफराज

दोनों पक्षों से शांति की अपील, जांच जारी

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version