जिले के प्रभारी महामंत्री सुबोध हरितवाल ने बिलासपुर में कांग्रेस भवन में विभिन्न नेताओं के साथ आगामी 24 जुलाई को विधानसभा घेराव को लेकर बैठक की। बैठक में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, और सभापति शेख नजीरुद्दीन भी शामिल थे। सुबोध हरितवाल ने जानकारी दी कि इस घेराव में छत्तीसगढ़ से लगभग 25,000 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। सभी जिलों के कार्यकर्ताओं को एक निश्चित बिंदु पर इकट्ठा होना है।

इस घेराव में प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। हरितवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें बलात्कार, हत्या, चैन स्नैचिंग, फिरौती, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। इसके अलावा, किसानों को उन्नत बीज, खाद और बिजली जैसी आवश्यक चीजें नहीं मिल पा रही हैं। धान समितियों में  खाद की कमी, बिजली कटौती, और बिजली बिलों में बढ़ोतरी जैसी समस्याओं पर भी आवाज उठाई जाएगी। इसके अलावा, करोड़ों के घोटाले और विभिन्न अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने बताया कि बिलासपुर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन इस आंदोलन में भाग लेंगे। पिछली बैठक में सभी पदाधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों को अलग-अलग प्रभार सौंपा गया है। कांग्रेस भवन की इस बैठक में उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री समीर अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू, मोती ठारवानी, शहजादी कुरैशी, सीमा घृतेश, सीताराम जायसवाल, शाहिद कुरैशी, अमित दुबे आदि उपस्थित थे।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version