राजधानी रायपुर में आज छत्तीसगढ़ भाजपा की कई बैठको का दौर चला. जिसमें सबसे अहम बीजेपी विधायक दल की बैठक में विधायकों को हवा में नहीं उड़ने की नसीहत दी गई. बैठकों के जरिए संगठन को मजबूत करने के निर्देश के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सक्रिय सहभागिता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

हवा में न उड़े विधायक
बीजेपी विधायक दल की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि हवा में न उड़े, काम पर ध्यान दें. अपना काम समझ कर सिद्धि के साथ पार्टी काम करें. मीडिया में सम्भल कर और संतुलित बोलने की भी नसीहत. जमीन पर काम करिए जिम्मेदारी मिलेगी.

भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को जमीनी स्तर पर कार्य करने की नसीहत दी गई. साथ ही सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यों को सक्रियता साथ करने को कहा गया है. इस बैठक में विधायकों को टास्क भी दिए गए.

आगे के लिए दिया गया टास्क
बीजेपी की बैठकों में आगामी दिनों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई.मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत पार्टी आगामी दिनों में योग दिवस,25 जून को आपातकाल दिवस,एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस को व्यापक रूप से मनाने का निर्णय लिया है.बीजेपी इन कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर आयोजित करेगी.

ये होंगे कार्यक्रम

 

 

नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं। इसे लेकर प्रदेश में कई कार्यक्रम भाजपा करेगी। अरुण साव ने बताया कि, 29 जून तक भाजपा के विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला तय की गई है। भाजपा संगठन ने आगामी दिनों के लिए विस्तृत कार्यक्रम की योजना तैयार की है। इन पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन हमें मिला है।

  • 21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन होंगे।
  • 25 जून: आपातकाल दिवस पर कई आयोजन होंगे।
  • आपातकाल की घटनाओं को जनता तक ले जाने के लिए कार्यक्रम किए जाएंंगे।
  • 23 जून: श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस की तैयारी भी प्रमुख एजेंडे में शामिल है। इस दिन भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर आधारित गोष्ठियां होंगी।
  • 25 जून: कार्यक्रम में भाजपा ये बताएगी कि कांग्रेस सरकार ने तब आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की थी।
  • आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वालों का सम्मान होगा।
  • 29 जून: PM नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम के प्रसारण को भी एक इवेंट की तरह भाजपा पूरे प्रदेश में आयोजित करेगी।
  • 15 अगस्त: भाजपा ‘एक वृक्ष–एक संकल्प’ अभियान को लेकर कार्यक्रम करेगी।

बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद मंत्रियों से वन टू वन चर्चा की गई.राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और नितिन नबीन ने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की.साथ ही मंत्रियों को कार्यकर्ताओं से जुड़कर काम करने को कहा गया.साथ ही इन बैठकों में दो टूक से मंत्री विधायकों से यह भी कहा गया कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे सरकार की छवि खराब हो.अब देखने वाली बात होगी.इन निर्देशों का कितना असर दिखाई देता है.

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version