आईटीबीपी के 38वीं बटालियन कैंप में फायरिंग कर एएसआई की हत्या से जुड़े मामले में अहम जानकारी सामने आई है. एएसआई देवेंद्र कुमार दहिया (56 साल) पर आरक्षक सरोज यादव (32 साल) ने 20 राउंड फायरिंग कर उनकी जान ले ली. आज सुबह एएसआई ने आरक्षक को मॉर्निंग परेड की ड्यूटी के दौरान फटकार लगाई थी. इससे आक्रोशित होकर आरक्षक ने एएसआई पर गोलियां बरसा दी. फायरिंग के दौरान कैंप में मौजूद जवान अपनी जान बचाने के लिए जमीन पर लेट गए. इसके बाद जवानों ने कड़ी मशक्कत से आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांधा और पुलिस के हवाले कर दिया.

एएसपी कीर्तन राठौर ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि थाना खरोरा अंतर्गत आईटीबीपी के 38वीं बटालियन कैंप में सुबह 9 बजे के करीब आरक्षक सरोज यादव ने एएसआई देवेंद्र कुमार दहिया को इंसास राइफल से गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है. इंसास राइफल से 20 राउंड गोली चली है. घटना के बाद एफएसएल और बैरिस्टिक टीम को मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है.

उन्होंने बताया कि “शुरूआती पूछताछ में सामने आया कि आरक्षक को मॉर्निंग परेड की ड्यूटी में लगाया गया था. इस दौरान ASI देवेंद्र ने आरक्षक सरोज को डांट लगा दी थी. इससे आक्रोशित होकर आरक्षक द्वारा गोली चलाया जाना पता चला है. घटना की विस्तृत जांच जारी है. मामले में आगे की पूछताछ और पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version