Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
सीडीपीसीएल (CDPCL) के पैनल अधिवक्ता के रूप में पूर्व से सफलतापूर्वक कार्य कर रहे अनुभवी अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट विधिक कार्य, व्यापक अनुभव और पेशेवर दक्षता को देखते हुए नगर निगम कोरबा की एम.आई.सी. (मेयर-इन-काउंसिल) की बैठक में प्रस्ताव पारित कर नगर निगम कोरबा का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। प्रस्ताव के पश्चात माननीय महापौर, नगर निगम कोरबा ने अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे न्यायालय में नगर निगम कोरबा के पक्ष को पूरी मजबूती, निष्ठा और प्रभावशीलता के साथ प्रस्तुत करेंगे तथा निगम के हितों की सशक्त एवं…
कोरबा। नारद मुनि न्यूज़ द्वारा इंदिरा नगर रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, कोरबा के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कार्यालय की ओर से तत्काल लिखित स्टेटमेंट/रिमाइंडर जारी किया गया है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे भूमि कि.मी. 705/08 से 705/10 पर किए गए अवैध निर्माण को 24 दिसंबर 2025 तक स्वयं हटाया जाए। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो 30 दिसंबर 2025 से रेलवे प्रशासन द्वारा बलपूर्वक तोड़फोड़ की कार्रवाई…
कोरबा के इंदिरा नगर में एक बार फिर दहशत का माहौल है। रेलवे प्रशासन के अधिकारी दोबारा इलाके में पहुंचे और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि 22 तारीख तक का समय आखिरी है, इसके बाद अतिक्रमण के नाम पर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी रेलवे की ओर से मौखिक ही नहीं, बल्कि लिखित रूप में भी दी गई है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिन परिवारों को पहले 7 दिन की मोहलत देकर राहत की सांस दी गई थी, अब वही मोहलत सिर्फ एक औपचारिकता साबित…
मालखरौदा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। कान की बाली, नए कपड़े और नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया। हैरानी की बात यह है कि इस जघन्य अपराध में दो महिलाएं भी बराबर की साझेदार रहीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों और अपराध में सहयोग करने वाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं और वह गांव में अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहती…
कोरबा छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में कोरबा से पार्टी के सक्रिय और भरोसेमंद चेहरों में शामिल जावेद मेमन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। जावेद मेमन को कोरबा के केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के करीबी माने जाने वाले नेताओं में गिना जाता है। वे लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। इससे पहले वे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके…
दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला DSP कल्पना वर्मा पर लव-ट्रैप का आरोप लगाने वाले रायपुर के होटल कारोबारी दीपक अंबेडकर टंडन का एक पुराना लेकिन बेहद सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में टंडन को कुछ लोग बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि बकाया रकम नहीं चुकाने पर उसे कपड़े उतरवाकर नग्न किया गया और बेल्ट, थप्पड़ व लात-घूंसे मारे गए। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो कुछ साल पुराना है और लेन-देन के विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। DSP पर गंभीर आरोप लगाने के बाद यह वीडियो दोबारा वायरल हुआ…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत ने रविवार को एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ के बिना शुरू हुई, जिस पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इसे छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संवैधानिक परंपराओं के खिलाफ बताते हुए राज्य की अस्मिता और राजकीय मर्यादा का सीधा अपमान करार दिया है। अमित जोगी ने कहा कि विधानसभा, जो लोकतंत्र और जनता की आस्था का सर्वोच्च मंच है, वहां राष्ट्रगान और राज्यगीत की अनदेखी कोई छोटी चूक नहीं,…
भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर यह स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठन अब भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखकर नेतृत्व तैयार कर रहा है। यह नियुक्ति केवल संगठनात्मक संतुलन नहीं, बल्कि उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें अनुभव के साथ ऊर्जा और प्रशासनिक क्षमता का मेल दिखता है। नितिन नवीन ने अब तक मंत्री और संगठन के विभिन्न दायित्वों में रहते हुए प्रशासनिक दक्षता और सांगठनिक कौशल का प्रदर्शन किया है। बिहार में उनकी भूमिका और पार्टी के भीतर उनकी स्वीकार्यता इस निर्णय की पृष्ठभूमि को मजबूत करती है। यही कारण…
छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के वरिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित अधिकारी आईपीएस प्रखर पांडेय का रविवार की शाम लगभग 4:15 बजे रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें भिलाई से रायपुर लाया गया था, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से प्रदेश के पुलिस महकमे और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय श्री पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सीआईडी के पद पर पदस्थ थे। अपने लंबे और प्रतिष्ठित सेवाकाल में उन्होंने कबीरधाम,…
रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन, जो दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और लव ट्रैप जैसे गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियों में आए थे, अब खुद कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। कोरबा जिले के कटघोरा न्यायालय ने दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दरअसल, कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र सिंह ने टंडन पर करीब 27–28 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। यह मामला साल 2020 से कोर्ट में लंबित है। कोर्ट के बार-बार आदेश के बावजूद दीपक टंडन पेश नहीं हुआ, न ही पुलिस के सामने हाजिर हुआ।…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
