Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
कोरबा की सियासत में गुरु–चेला की कहानी आज भी आम जुबान पर है। कहा जाता है कि जिस नेता को जोगेश लांबा के नेतृत्व और आशीर्वाद से पार्षद से महापौर की टिकट मिली, वही चेला कुछ ही वर्षों में अपने गुरु के लिए सबसे बड़ा राजनीतिक संकट बन गया। हकीकत यह है कि लखन लाल देवांगन को पार्षद से महापौर तक पहुंचाने में जोगेश लांबा की निर्णायक भूमिका रही। लेकिन सत्ता का स्वाद ऐसा चढ़ा कि चेला गुरु की बात मुश्किल से एक साल तक ही सुन पाया। इसके बाद हालात ऐसे बदले जैसे उफनती नदी—गुरु सियासत में धराशायी होते…
कोरबा नगर निगम के इतिहास में यदि किसी महापौर को साहसी निर्णय, स्वतंत्र सोच और जमीनी विकास के लिए याद किया जाएगा, तो वह नाम है जोगेश लांबा। वे उन चुनिंदा जनप्रतिनिधियों में रहे, जो किसी के दबाव या इशारे पर नहीं, बल्कि अपने विवेक और जनता के हित में फैसले लेने के लिए जाने गए। पुराना कोरबा संवारने की ठोस पहल जोगेश लांबा के कार्यकाल में पुराना कोरबा को उभारने का जो प्रयास शुरू हुआ, वह आज भी मिसाल है। इटवारी बाजार रोड चौड़ीकरण से पहले जहां घंटों जाम लगता था, वहां आज बड़ी से बड़ी गाड़ियां भी सहजता…
कोरबा नगर निगम में एक नाम पट्टिका हटने के साथ ही भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है। साकेतनगर वार्ड में पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल और उनकी पत्नी आरती अग्रवाल के नाम से लगी पट्टिका हटाए जाने को लेकर अब इसे सिर्फ प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि राजनीतिक बदले की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। नगर निगम में वर्तमान में भाजपा की महापौर पदस्थ हैं, लेकिन इसके बावजूद पार्टी के ही पुराने और प्रभावशाली चेहरों से जुड़े नामों को इस तरह हटाया जाना यह संकेत दे रहा है कि कोरबा…
छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावी तैयारियों के तहत भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार को राज्य की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करने जा रहा है। इसके साथ ही वर्ष 2026 में प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया की दिशा में एक अहम कदम पूरा हो जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार, तैयार की गई ड्राफ्ट इलेक्ट्रोरल रोल्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के माध्यम से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि तय समय-सीमा में दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकें। पारदर्शिता और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ड्राफ्ट मतदाता सूची को सीईओ…
कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 9–10 बजे के बीच वे ग्राम केशलपुर में अपनी PMGSY सड़क निर्माण साइट पर मौजूद थे, तभी काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे तीन हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में अक्षय गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था,…
कोरबा। इंदिरा नगर में रेलवे की कार्रवाई को लेकर भय और असमंजस के बीच अब भुवनेश्वर देवांगन का बयान चर्चा का केंद्र बन गया है। जब उनसे यह सवाल किया गया कि रेलवे से बातचीत में प्रशासन ने साफ कहा है—नोटिस दिए हैं तो कार्रवाई होगी, तब भुवनेश्वर देवांगन ने बेहद स्पष्ट और सख्त जवाब दिया। उन्होंने कहा— “अगर 30 तारीख को इंदिरा नगर में बुलडोज़र आया, तो मैं स्वयं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को लेकर मौके पर पहुंचूंगा।” भुवनेश्वर देवांगन ने दोहराया कि इस पूरे मामले पर मंत्री लखनलाल देवांगन की मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है, और…
कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा–गेवरा रोड रेलखंड पर स्थित इंदिरा नगर दुर्पा रोड अब विस्फोटक मोड़ पर पहुंच चुका है। रेलवे के अल्टीमेटम की घड़ी टिक-टिक कर रही है—अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। रेलवे ने साफ शब्दों में चेतावनी दे दी है: “नोटिस दिया है, तो अमल भी होगा।” South East Central Railway के रेलपथ विभाग ने 705/8 और 708/10 किलोमीटर के बीच आने वाली जमीन पर बसे लोगों को दूसरी बार नोटिस जारी कर 24 दिसंबर तक स्वयं हटने का आदेश दिया है। चेतावनी सीधी है—सामान नहीं हटाया तो 30 दिसंबर से रेलवे अपनी कार्रवाई शुरू…
भाजपा की महापौर के निगम में नाम पट्टिका हटने पर चर्चा, काम आज भी बोलता है कोरबा – नगर निगम में दो बार पार्षद रहे विकास अग्रवाल और उनकी पत्नी आरती अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में साकेतनगर वार्ड की तस्वीर बदलने का काम किया। वरिष्ठ भाजपा नेता राजबीर अग्रवाल के पुत्र एवं पुत्रवधू के रूप में राजनीतिक विरासत के साथ जनसेवा को आगे बढ़ाने वाले इस पार्षद दंपति ने रचनात्मक कार्यों से अपनी विशेष पहचान बनाई। अपने कार्यकाल के दौरान साकेतनगर में विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहते हुए दोनों ने वार्डवासियों का भरोसा…
कोरबा। नगर विकास को अधिक प्रभावी और सहभागी बनाने की दिशा में नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति व अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ नगर निगम अधिनियम के तहत विभिन्न विभागों के लिए सलाहकार समितियों का गठन करते हुए उन्होंने 36 पार्षदों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले भी दो समितियों का गठन कर चुके सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने इस बार चार प्रमुख विभागों—उद्यानिकी, जल कार्य, महिला एवं बाल विकास तथा संस्कृति एवं पर्यटन—के लिए सलाहकार समितियां गठित की हैं। खास बात यह है कि इन समितियों में भाजपा, कांग्रेस…
कोरबा के इंदिरा नगर में इन दिनों सिर्फ रेलवे की तोड़फोड़ की चर्चा नहीं है, बल्कि नेतृत्व की तुलना भी जमकर हो रही है। गली–मोहल्लों में खुलकर कहा जा रहा है कि अगर आज भी पूर्व मंत्री और विधायक जय सिंह अग्रवाल सत्ता में होते और उनकी सरकार होती, तो हालात कुछ और ही होते। स्थानीय लोगों का कहना है — “जय सिंह भैया होते तो रेलवे का GM भी खुद चलकर इंदिरा नगर आता, और सबके सामने बताता कि तोड़ेंगे क्यों और बनाएंगे क्या।” आज की स्थिति यह है कि रेलवे ने नोटिस तो थमा दिया लेकिन यह नहीं…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
