Author: Kanhaiya Soni

कोरबा के इंदिरा नगर दुरपा रोड में हालात अब भरोसे बनाम बुलडोज़र की लड़ाई में बदल चुके हैं। वर्षों से यहां रह रहे लोग एक तरफ आश्वासन के सहारे टिके हैं, तो दूसरी तरफ रेलवे के नोटिस ने नींद उड़ा रखी है। रेलवे ने 705/8 से 705/10 किलोमीटर क्षेत्र में अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए 24 दिसंबर तक का समय दिया है। साफ चेतावनी है कि 30 दिसंबर से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। लोगों ने कार्रवाई रुकवाने के लिए हर दरवाजा खटखटाया — रेलवे अधिकारियों से मुलाकात, रेलवे क्रॉसिंग पर प्रदर्शन, और अंत में कैबिनेट…

Read More

कोरबा शहर में एक ऐसा सरकारी बोर्ड लगा है, जिसने आम लोगों के साथ-साथ राहगीरों और राजनीतिक जानकारों को भी गहरी उलझन में डाल दिया है। मामला वार्ड क्रमांक 19 का है, जहां बोर्ड पार्षद मुकेश राठौर के निवास के बाहर लगाया गया है। खास बात यह है कि मुकेश राठौर न सिर्फ पार्षद हैं, बल्कि वर्तमान में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष भी हैं। अब ट्विस्ट यहीं से शुरू होता है। बोर्ड नगर निगम का है, लेकिन उसमें महापौर श्रीमती संजू सिंह राजपूत का नाम बड़े गर्व से लिखा गया है और साथ में फोटो भी सजी हुई है।…

Read More

कोरबा। विधानसभा और नगर निगम चुनाव के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा दिए गए वादे आज ज़मीनी हकीकत में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। चुनावी मंचों से बार-बार कहा गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन गरीबों के भी पक्के मकान बनेंगे जिनके पास पट्टा नहीं है, और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार बिजली बिल, आधार कार्ड, राशन कार्ड और मकान टैक्स के आधार पर पात्र माने जाएंगे। लेकिन आज स्थिति यह है कि गरीब परिवार इन्हीं कागज़ों को लेकर नगर निगम के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। निगम के अधिकारी साफ शब्दों में कह…

Read More

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 2025 को संगठन निर्माण वर्ष घोषित किए जाने के बाद भी जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। जिले से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के बड़े दावों के बीच ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति अब तक अधर में लटकी हुई है। संगठन सृजन अभियान लगभग समाप्ति की ओर बताया जा रहा है, लेकिन स्थिति यह है कि पीसीसी अब तक न तो अपनी पूरी कार्यकारिणी बना पाई है और न ही ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर सकी है। संगठन सृजन के नाम पर फिलहाल केवल जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति…

Read More

भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों नियुक्तियों की बारिश हो रही है। मोर्चा हो या प्रकोष्ठ—महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा—हर तरफ पदों की सौगात बंट रही है। इसी क्रम में बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक पद पर नरेंद्र देवांगन के नाम पर मुहर लगी और यहीं से शुरू हो गया नाम का महासंग्राम। नाम सामने आते ही कोरबा में समर्थकों में खुशी की ऐसी लहर दौड़ी कि बधाइयों की बाढ़ आ गई। सोशल मीडिया से लेकर गली-मोहल्लों तक मिठाइयाँ बंटने लगीं, बैनर-फ्लेक्स ऐसे लगे मानो चुनाव जीत लिया गया हो। लेकिन ट्विस्ट तब आया जब जिला…

Read More

कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर सब स्टेशन के सामने संतोष केवट के घर में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग घर के किचन से शुरू हुई और कुछ ही देर में गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी, पलंग…

Read More

सीडीपीसीएल (CDPCL) के पैनल अधिवक्ता के रूप में पूर्व से सफलतापूर्वक कार्य कर रहे अनुभवी अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट विधिक कार्य, व्यापक अनुभव और पेशेवर दक्षता को देखते हुए नगर निगम कोरबा की एम.आई.सी. (मेयर-इन-काउंसिल) की बैठक में प्रस्ताव पारित कर नगर निगम कोरबा का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। प्रस्ताव के पश्चात माननीय महापौर, नगर निगम कोरबा ने अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे न्यायालय में नगर निगम कोरबा के पक्ष को पूरी मजबूती, निष्ठा और प्रभावशीलता के साथ प्रस्तुत करेंगे तथा निगम के हितों की सशक्त एवं…

Read More

कोरबा। नारद मुनि न्यूज़ द्वारा इंदिरा नगर रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, कोरबा के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कार्यालय की ओर से तत्काल लिखित स्टेटमेंट/रिमाइंडर जारी किया गया है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे भूमि कि.मी. 705/08 से 705/10 पर किए गए अवैध निर्माण को 24 दिसंबर 2025 तक स्वयं हटाया जाए। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो 30 दिसंबर 2025 से रेलवे प्रशासन द्वारा बलपूर्वक तोड़फोड़ की कार्रवाई…

Read More

कोरबा के इंदिरा नगर में एक बार फिर दहशत का माहौल है। रेलवे प्रशासन के अधिकारी दोबारा इलाके में पहुंचे और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि 22 तारीख तक का समय आखिरी है, इसके बाद अतिक्रमण के नाम पर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी रेलवे की ओर से मौखिक ही नहीं, बल्कि लिखित रूप में भी दी गई है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिन परिवारों को पहले 7 दिन की मोहलत देकर राहत की सांस दी गई थी, अब वही मोहलत सिर्फ एक औपचारिकता साबित…

Read More

मालखरौदा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। कान की बाली, नए कपड़े और नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया। हैरानी की बात यह है कि इस जघन्य अपराध में दो महिलाएं भी बराबर की साझेदार रहीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों और अपराध में सहयोग करने वाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं और वह गांव में अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहती…

Read More