Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
आदिवासी बहुल जिले डिंडौरी में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के बीच ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव बीड़ी फूंककर सरकारी राशि को धुएं में उड़ा रहे हैं। पंचायत दर्पण में ग्राम पंचायत का आपत्तिजनक बिल सामने आने के बाद जनपद सीईओ समनापुर जांच करने मंगलवार को गांव भी पहुंचे। इस बीच, पंचायत सचिव प्रेम सिंह का भी तर्क हैरान करने वाला था। उनका कहना है कि राष्ट्रीय पर्व में आए हुए ग्रामीणों को सम्मान स्वरूप बीड़ी पिलाने की परंपरा रही है। उसी का उन्होंने पालन किया है। अन्य पंचायतों में भी इसी तरह के बिल लगते…
छत्तीसगढ़ शासन में वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस बताएं कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर है जिस व्यक्ति का कांग्रेस में कोई पद नहीं उस व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है इसका साफ मतलब है भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को पुत्र मुंह में झोंक दिया है। हमने पहले भी बड़े-बड़े ऐसे उदाहरण देखें हैं जिसमें लोगों ने पुत्र मोह में खुद को भी बर्बाद किया और अपने पूरे साम्राज्य को भी बर्बाद…
जिले में प्रधान पाठक की लाश उनके घर के बाथरूम में लटकती हुई मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोंटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कोंटा वार्ड-7 निवासी मृतक प्रधान पाठक का नाम चैन सिंह नेताम था, जो करीगुंडम स्कूल में पदस्थ थे। आज सुबह उनका शव उनके घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोंटा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा…
निगम के पूर्व पार्षद सीताराम चौहान ने बताया कि कोरबा नगर निगम में पालिक में पद स्थित स्वच्छता अधिकारी संजय तिवारी के खिलाफ में बहुत ही गंभीर जानकारी देते हुए बताया कि इस अधिकारी का डिग्री भी फर्जी है मैंने निगम में उनके बारे से अनेकों बार उनकी डिग्री से संबंधित दस्तावेज की जानकारी मांगा हूं लेकिन कई बरस बीते जाने के बाद भी इन डिग्री से संबंधित दस्तावेज मुझे नहीं दी गई इस दिशा में मांगने की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए इसकी सच्चाई उजागर किये जाना वर्तमान निगम आयुक्त उस दिशा जरूर संज्ञान में लेना चाहिए कि…
विधायकों के सवाल पूछने का अजब- गजब पैटर्न सामने आया है। विधायकों की रूचि जनता की परेशानियों से ज्यादा निर्माण के ठेके और विभिन्न विभागों में की जाने वाली खरीदी पर रही। सड़क निर्माण में अनियमितता, सड़क और भवन निर्माण में देरी, लंबित भुगतान, ठेकेदार पर कार्रवाई, निविदा में गड़बड़ी जैसे सवाल पूछे गए। इसके अलावा अवैध रेत भंडारण, परिवहन, डीएमएफ मद से की गई खरीदी को लेकर भी सवाल पूछे गए हैं। करीब 32 विधायकों ने ठेके और खरीदी को लेकर 38 सवाल पूछे हैं। इसमें अधिकांश कांग्रेसी विधायक हैं। कई विधायकों ने तो इस तरह के एक से…
कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए 4 करोड़ 37 लाख मिली प्रशासकीय स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पत्थलगांव विकास खंड के कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण करने के लिए 4 करोड़ 37 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी है। कोतबा में लोगों तक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 56 पद स्वीकृत किए हैं। इनमें अस्पताल अधीक्षक, सर्जन, मेडिकल विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, दंत…
प्रदेश में जमीन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने और अवैध प्लाटिंग रोकने के उद्देश्य से भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2025 छत्तीसगढ़ विधानसभा में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है. संसोधन के बाद 5 डिसमिल से कम कृषि भूमि की बिक्री नहीं हो सकेगी. यह नियम शहरों में लागू नहीं होगा. नामांतरण प्रक्रिया होगी सरल – इसके अलावा संसोधन के बाद भू स्वामी की मृत्यु हो जाने पर उसके वारिश और उत्तराधिकारी को नामांतरण के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. भू स्वामी जीवित रहते भी अपने वारिस और उत्तराधिकारी को अपने स्वामित्व की जमीन दर्ज कर सकेगा.…
छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि व विधायी कार्य, तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत लगभग 30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें भूमिपूजन के 74 कार्य राशि 24 करोड़ 76 लाख और लोकार्पण के 19 कार्य राशि चार करोड़ 60 लाख रूपये शामिल है। उन्होंने विवेकानंद उद्यान के सामने अटल परिसर का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अटल परिसर में स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा का…
जिले में फ्लाईऐश के अवैध परिवहन और निपटान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर संबंधित विभागों और थर्मल पॉवर प्लांटों को नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एनटीपीसी लिमिटेड, लारा सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट के फ्लाईऐश परिवहन से जुड़ी 6 गाड़ियों द्वारा ग्राम कलमी में फ्लाईऐश के अवैध निपटान की शिकायत पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम द्वारा जांच की गई। जांच में इन वाहनों द्वारा नियमानुसार फ्लाईऐश को रायपुर एवं बलौदाबाजार की ओर ले जाने के बजाय अनाधिकृत रूप से स्थानीय…
महंगे होते सोने और बढ़ते फर्जीवाड़े को देखते हुए सरकार अब गोल्ड कॉइन यानी सोने के सिक्कों को लेकर नया नियम लाने जा रही है. इस प्रस्ताव के तहत अब सिर्फ BIS (Bureau of Indian Standards) से मान्यता प्राप्त टकसालों को ही गोल्ड कॉइन बनाने की इजाजत होगी. यानी अब कोई भी ज्वेलर अपने तरीके से सिक्के तैयार नहीं कर पाएगा. ज्वेलर्स नहीं बना पाएंगे ‘अपने हिसाब’ के सिक्के अभी तक कई ज्वेलर्स खुद ही अपने तरीके से गोल्ड कॉइन बना लेते हैं और बेचते हैं. इन पर न तो कोई स्टैंडर्ड मार्किंग होती है, न ही इनकी शुद्धता की…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
