Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
कोरबा। पानी टंकी निवासी तिलक राम बरेढ का जीवन बीमारी के चलते पूरी तरह बदल गया। इलाज के दौरान उनका एक पैर घुटने तक काटना पड़ा। इसके बाद से वे घर तक ही सीमित होकर रह गए हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पत्नी श्याम बाई ह में झाड़ू-पोछा कर किसी तरह घर चला रही हैं। श्याम बाई बताती हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान महापौर संजू सिंह राजपूत उनके घर आई थीं। तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि तिलक राम के लिए विकलांग साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। बाद में होटल में दोबारा मुलाकात होने पर महापौर ने फोटो…
आम जनता रोज जाम में फंसी, वीआईपी भी वाकिफ़ पर सब बने अनजान कोरबा शहर की ट्रैफिक समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। ओवरब्रिज के पास लगा ट्रैफिक सिग्नल पिछले 5-6 महीनों से बंद पड़ा है। पहले जब रेड लाइट जलती थी तो लोगों को समझ में आ जाता था कि रेलवे फाटक बंद है, लेकिन अब सिग्नल बंद रहने से वाहन चालकों को कोई अंदाजा नहीं होता और लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह समस्या सिर्फ आम जनता की नहीं है। जिला प्रशासन के अफसर, महापौर और मंत्री लखनलाल…
कन्हैया सोनी ( नारदमुनि न्यूज संपादक ) कोरबा नगर निगम ने सफाई अभियान में आठवां स्थान हासिल करने की खुशी जताई है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। लालू राम कॉलोनी से सामने आया वीडियो साफ दिखा रहा है कि सड़कों और गलियों में कचरे के ढेर, बदबू और गंदगी आम बात बन चुकी है। नगर निगम के अधिकारी जहाँ पुरस्कार और रैंकिंग का ढोल पीट रहे हैं, वहीं स्थानीय लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो ही नगर निगम की असली तस्वीर है। जनता का सवाल सीधा है – “अगर यही आठवें स्थान की…
छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षकों की लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सख्त कदम उठाने का ऐलान किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने साफ कहा है कि अब जो भी शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचते पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल बर्खास्त कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। मंत्री यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार लगातार शिक्षकों के वेतन और सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रही है, लेकिन इसके साथ ही उनका अनुशासन और जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। प्रदेशभर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई बिगाड़ रहे…
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों की बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि साय सरकार के दो साल के भीतर तीसरी बार बिजली महंगी की गई है। उन्होंने कहा – “ये सरकार जनता की नहीं, बिजली कंपनियों की जेब भरने वाली है। भाजपा ने जनता की थाली से निवाला छीनने का काम किया है।” महंत ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की ‘बिजली बिल हॉफ योजना’ को खत्म कर दिया गया, जिससे हर घर का बिल औसतन 1000 रुपए बढ़ गया है।…
कोरबा स्टेट बार काउंसिल चुनाव अब राजनीतिक रंग ले चुका है। अधिवक्ताओं के बीच यह चुनाव किसी विधानसभा चुनाव से कम नहीं दिख रहा। समर्थकों को साधने और वोट बैंक पर कब्जा जमाने के लिए उम्मीदवारों ने पूरा दमखम झोंक दिया है। प्रदेश के इस बड़े चुनाव में 23,313 अधिवक्ता मतदाता अपनी भूमिका निभाएंगे। सिर्फ कोरबा जिले से ही 1057 अधिवक्ता मतदान करेंगे। यही वजह है कि कोरबा के 11 उम्मीदवार मैदान में हैं और चुनावी माहौल गरमा गया है। चुनाव प्रचार में कोई कसर न छोड़ते हुए प्रत्याशी लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। दावे-प्रतिदावे, गुटबाजी और शक्ति…
कोरबा में निगम का अत्याचार – 90 साल की आदिवासी महिला तक को सड़क से खदेड़ा! कोरबा। 12 सितंबर 2025 को थाना स्कूल के सामने सब्जी बेच रही गरीब महिलाओं पर नगर निगम ने डॉट फटकर के भगाया हैरानी की बात यह रही कि निगम की कार्रवाई से एक 90 साल की आदिवासी महिला भी नहीं बच सकी। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब प्रदेश का मुख्यमंत्री खुद आदिवासी समाज से है, तो उसके सामने आदिवासियों पर खुलेआम इस तरह का अन्याय क्यों हो रहा है? स्थानीयों का आरोप है कि नगर निगम अमीर कब्जाधारियों और रसूखदारों से हिस्सा…
जयसवाल गली और थाना चौक से सब्जी बेचने वाली महिलाओं को खदेड़ा, कब्जाधारी और रईस बने निगम के दुलारे कोरबा। नगर निगम की कार्रवाई ने एक बार फिर सवालों के कटघरे में ला खड़ा किया है। जयसवाल गली और थाना के सामने वर्षों से सब्जी बेचकर अपने परिवार का पेट पाल रही गरीब महिलाएं आज सुबह निगम की बेरहम सख्ती की शिकार हुईं। हाथ में रसीद लिए अधिकारी सुबह से ही चौक पर तैनात रहे और जैसे ही महिलाएं सिर पर सब्जी की टोकरी लेकर पहुंचीं, उन्हें डांट-फटकार और धमकी देकर भगा दिया गया। यह नज़ारा देख स्थानीय लोगों में…
कोरबा। अशोक वाटिका गार्डन में शुल्क लगाने की खबर ने नगर में ऐसा हड़कंप मचाया है मानो गार्डन में गुलाब नहीं, कांटे उग आए हों। जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है—कह रही है “सैर-सपाटा अब महंगा पड़ रहा है”। लेकिन असली ट्विस्ट तो यह है कि जिस अग्रवाल जी ने नगर निगम से ठेका लिया है, उनकी भी नींद उड़ चुकी है। सोचिए, जनता नाराज और ठेकेदार भी परेशान—मतलब “सौदा ऐसा कि घाटा ही घाटा”। अग्रवाल जी ने तो बड़े सपनों के साथ यह डील ली थी—पिकनिक, शादी-ब्याह, प्रोग्राम… सबकी प्लानिंग थी। पर जनता का मूड बिगड़ गया और…
लोकसभा चुनाव में डॉक्टर साहब के प्रचार में जुटकर सुर्खियाँ बटोरने वाले युवा भाजपा नेता अचानक 8 साल के लिए राजनीति से लुप्त हो गए थे। किसी को अंदाज़ा तक नहीं था कि ये “गायब कार्ड” फिर से कब और कैसे पलटेगा। लेकिन भाजपा की नई वरिष्ठ लिस्ट आते ही नाम देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। नारद मुनि ने जब ब्रह्मांड में इसकी खोज की तो सामने आया बड़ा रहस्य—ये सब जीजा महाराज की विशेष साधना और पूजा-हवन का कमाल है। राजनीति के इस पावन कर्मकांड ने चमत्कार दिखाया और आखिरकार साले साहब को कमेटी पद का प्रसाद मिल ही…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
