छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की इन दो महिलाओं की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दो-दो बच्चों की मां इन सगी दो बहनों पर मोबाइल के माध्यम से बातचीत के बाद चढ़ा प्यार का बुखार इस कदर हावी है कि, वे अपने दोनो बच्चों को छोड़कर अब अपने प्रेमियों को ही पति मानकर उन्हीं के साथ रहने पर आमादा है। प्यार में पागल इन दोनों महिलाएं प्रेम के लिए अपने दोनों बच्चों को छोड़ने से तनिक भी नहीं हिचकीं।

बच्चों को छोड़ नए पतियों के पास जाने की जिद

दरअसल मामला केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ेगा की है। वे पिछले महीने जून में अपने-अपने दोनो बच्चों के साथ कहीं लापता हो गई थी। केशकाल पुलिस ने पखवाड़ेभर बाद इन दोनों शादीशुदा महिलाओं को एमपी के सीहोर से खोज निकाला था। दोनों ही महिलाओं ने सीहोर में स्थानीय युवकों के साथ शादी कर ली थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को उनके पतियों और चार बच्चों के साथ केशकाल थाना लाया था। जहां एसडीएम के समक्ष उनका बयान दर्ज कराया गया। जिसमें दोनों महिलाओं ने अपने वर्तमान पतियों के साथ सीहोर जाने की इच्छा जताई।

इलाके में चर्चा का विषय बनीं दोनों बहनें

आपको बता दें कि, दोनों ही महिलाये सगी बहने हैं। दोनों ने अपने दो – दो बच्चों को अपने ससुराल में सास-ससुर को सौंप दिया है। अपने बच्चों को छोड़कर दोनों ही महिलाओं ने मध्यप्रदेश जाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद केशकाल पुलिस ने बच्चों को उनके दादा-दादी को सुपुर्द कर दोनों महिलाओं को भी सुरक्षित उनके नये पतियों को सौंप दिया है। इन दोनो महिलाओं का अपने नन्हें – नन्हें बच्चों को अपने से दूर कर अपने नये पतियों के साथ चले जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version