बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अपने काम और अपने बनाए मुकाम से वो बस्तर के हर दिल अजीज शख्स बन गए हैं. बतौर कलेक्टर गांव से लेकर शहर तक के लोग उनका पहचानते हैं. युवाओं में उनका क्रेज सर चढ़कर बोलता है. बस्तर के युवा स्टूडेंट उनके जैसा कलेक्टर बनने का सपना देखते हैं. विजय दयाराम एक बार फिर अपने जुदा अंदाज के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

 

जगदलपुर: बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम अपने काम और जुनून के लिए लोगों के बीच जाने जाते हैं. काम के साथ साथ वो सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाते हैं. सार्वजनिक जीवन में वो जितने संजीदा तरीके से काम करते हैं उतना ही बेहतर काम वो निजी जीवन में करते हैं. प्रशासनिक और निजी जीवन की दोहरी जिम्मेदारियों को बड़े आराम से निभाते आ रहे हैं. पूर्व में हल्बी में गाए उनके गीत “आमी आव बस्तरिया “ आज भी लोगों की जुबा से उतरे नहीं हैं. दयाराम ने अब फिल्म बॉम्बे का ”तू ही रे, तू ही रे तेरे बिना मैं कैसे जियूं” गीत पहले कन्नड़ और फिर हिंदी में गाकर धूम मचा दिया है. सोशल मीडिया पर गाया ये उनका गीत अब लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. लोग इसे लाइक और शेयर कर रहे हैं.

“आमी आव बस्तरिया ” के बाद ”तू ही रे”: कलेक्टर विजय दयाराम ने जिस अंदाज में 1995 में आई हिंदी फिल्म बॉम्बे का मशहूर गाना गाया है उसे सुनकर लोग उनके दीवाने हो रहे हैं. फिल्म के गाने को दयाराम ने पहले कन्नड़ भाषा में गाया फिर उसे हिंदी में गाया है. इसके पहले पहले कलेक्टर विजय दयाराम का हल्बी भाषा में गाया गीत जमकर छत्तीसगढ़ में चल चुका है. तब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गानी के तारीफ भी की और एलबम का विचमोचन भी किया. कलेक्टर का गाया नया गाना अब सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version