रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की घोषणा आज हो सकती है। चुनाव आयोग की दोपहर बाद 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावशील हो जाएगा। बता दें कि चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। Raipur South Assembly By-election Raipur South Assembly By-election 2024 इसमें जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त समेत चुनाव आयोग की टीम ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव कराने हैं। ऐसे में देखना है कि चुनाव आयोग आज कितने राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। अगले 6 महीने में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि हरियाणा में भी जम्मू-कश्मीर के साथ ही चुनाव कराए जा सकते हैं।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version