रायपुर। मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत के पैग़ाम के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज़रत ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ र.अ. के 814वें सालाना उर्स के मुबारक अवसर पर अजमेर शरीफ के लिए अकीदत की चादर भेजी।

 


25 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास में भावनात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच यह चादर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इक़बाल ख़ान, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज एवं महामंत्री जावेद मेमन को सौंपी गई, ताकि इसे अजमेर शरीफ दरगाह में पेश किया जा सके।


यह चादर न सिर्फ श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि उस दुआ का भी संदेश है जो मुल्क-ए-हिंदुस्तान और सूबा छत्तीसगढ़ में अमन, चैन और तरक्की की कामना करती है। मुख्यमंत्री की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में इंसानियत, सौहार्द और साझा संस्कृति सर्वोपरि है।
🌼 अकीदत की चादर, दुआओं का पैग़ाम—छत्तीसगढ़ से अजमेर तक मोहब्बत का सफ़र 🌼

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version