प्यार कभी-कभी इंसान का दिल तोड़ता है, और कभी-कभी जेब… इस हाई-प्रोफाइल केस में दोनों टूटे हैं। दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा पर रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि प्रेम और भरोसे की आड़ लेकर 2 करोड़ से ज्यादा की रकम, ज्वेलरी और यहां तक कि एक होटल की रजिस्ट्री तक हथिया ली गई।

कारोबारी के अनुसार, यह रिश्ता सिर्फ “आई लव यू” तक सीमित नहीं रहा—बल्कि “डबल रिटर्न करूंगी” वाले भरोसों ने पूरी आर्थिक कहानी बदल दी। शिकायत के साथ टंडन ने व्हाट्सऐप चैट और सीसीटीवी फुटेज पेश किए हैं, जो सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा रहे हैं।

चैट में एक तरफ “आ जाऊंगा यार, I love you… 24×7 आपके साथ हूं…”
तो दूसरी तरफ “तो कर दो न हेल्प अभी… डबल रिटर्न करूंगी…”
जिन्हें पढ़कर कोई भी समझ सकता है कि मामला दिल का भी था… और बिल का भी।

🔥 मामला तभी पलटा जब रिश्ते में रिटर्न नहीं आया, सिर्फ रजिस्ट्री निकल गई।
कारोबारी का आरोप है कि उनका एक होटल भी DSP के भाई के नाम रजिस्ट्री करा लिया गया।

इस हाई-प्रोफाइल केस की एक दिलचस्प कड़ी कोरबा से जुड़ी है—जहाँ दीपक टंडन ने फोटो फ्रेमिंग से शुरुआत की थी। वहीं से रायपुर तक का सफर, और फिर VIP रोड का होटल साम्राज्य — लेकिन अब वही VIP रोड सीधे थाने के रास्ते पर आ गया है।

इधर आरोपों पर DSP कल्पना वर्मा ने सफाई दी है और कहा है कि सभी आरोप झूठे हैं।
लेकिन जनता का सवाल बड़ा सरल है—
“अगर ये लवस्टोरी है, तो इसका प्लॉट क्राइम थ्रिलर में क्यों बदल गया?”

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और पूरा प्रशासनिक गलियारा इस ‘करोड़ों वाली मोहब्बत’ की कहानी को खामोशी से पढ़ रहा है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version