छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला के सती होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटकाकानी में एक महिला ने अपने पति की चिता पर अपनी भी जान दे दी। 

 

यह जानकारी मृतका के बेटे ने दी है वहीं पुलिस का कहना है कि चिता के ठंडा होने के बाद जांच करने पर पता चलेगा कि वास्तव में महिला गुलापी जलकर मर गई या फिर कहीं गुम हो गई है। दरअसल कल जयदेव गुप्ता का निधन हो गया, देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर परिजन घर लौट आए थे। तिजनाहवन करने और अस्थि विसर्जन के लिए चर्चा के बाद सब घर पर ही थे। इसी बीच रात करीब 10 और 11 बजे के बीच पत्नी गुलापी गुप्ता पेशाब करने के लिए निकली, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटने से परिजनों ने पड़ोस में खोजबीन शुरू की। कहीं नहीं मिलने पर परिजन बस्ती से लगभग 500 मीटर दूर स्थित श्मशान घाट पर खोजने गए, जहां गुलापी तो नहीं दिखी मगर उसके कपड़े, चप्पल और चश्मा चिता के बगल में पड़े मिले। इससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि पति वियोग में वह कहीं सती तो नहीं हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि चिता ठंडी होने के बाद उसकी जांच करने पर पता चलेगा कि वास्तव में गुलापी जलकर मर गई या फिर कहीं चली गई है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version