कोरबा। नगर पालिक निगम के उप आयुक्त (DMC) नीरज कौशिक की कार्यशैली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के CSEB की अधिपत्य वाली बाउंड्रीवॉल को जेसीबी से तुड़वा दिया गया। इस कार्रवाई से बिजली कंपनी के अधिकारियों में तीखी नाराजगी है और पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है।
बताया जा रहा है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह के प्लांट गेट के सामने बने तिकोना स्थल पर नगर निगम द्वारा मोन्यूमेंट और बोर्ड लगाया गया था। कंपनी प्रबंधन की आपत्ति के बाद बोर्ड हटा दिया गया, लेकिन इसके बाद कथित तौर पर DMC मौके पर पहुंचे और बहसबाजी के बाद बाउंड्रीवॉल तोड़ने की कार्रवाई करवा दी।
CSEB प्रबंधन का कहना है कि दीवार तोड़ने से पहले न तो कोई नोटिस दी गई और न ही समन्वय किया गया। इसे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सिविल आचरण नियमों के विरुद्ध कदम बताया जा रहा है। अधिकारियों का आरोप है कि आवेश में आकर की गई इस कार्रवाई से शासन को नुकसान हुआ है।
गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा CSEB की भूमि पर पूर्व में भी कई निर्माण कार्य—मोन्यूमेंट, शौचालय, वाटर टैंक, जलशोधन संयंत्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, साकेत भवन, अप्पू गार्डन और अटल परिसर—किए गए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब अब तक समन्वय से काम होता रहा, तो अचानक यह टकराव क्यों?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—बिना नोटिस दीवार तोड़ने का अधिकार किसने दिया? और हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा? मामला प्रशासनिक गलियारों में गरमा गया है, और सबकी नजर कलेक्टर की कार्रवाई पर टिकी है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version